द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा कर दी है। राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि वो अब बिहार के 18 जिलों में पदयात्रा पर निकलेंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा 10 अगस्त से 26 अगस्त तक होने वाली है। ऐसे कयास लगाये जा रह हैं कि यह यात्रा उन्हें बिहार के जमीनी स्तर को जानने के अलावा चुनावी रणनीति को बेहतर बनाने में मदद करेगी। इस ऐलान के बाद बिहार की राजनीती में हलचल मचने के आसार जताए जा रहे हैं। .jpg)
मिली जानकारी के अनुसार यह यात्रा तीन चरणों में होगी। जिसका ऐलान खुद राहुल गांधी ने किया है। राहुल गांधी इस दौरान जनता से सीधा संवाद करेंगे और अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भर महागठबंधन के साथ मिलकर विपक्ष की ताकत बनेंगे। 
बताया जा रहा है कि इस यात्रा की शुरुआत रोहतास के प्रसिद्ध तुतला भवानी मंदिर से की जाएगी और पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली के साथ इसका समापन हो सकता है। वहीं पहले चरण की यात्रा समाप्त होने के बाद, राहुल गांधी की दुसरे चरण की यात्रा गया से नवदा के रास्ते पटना आएगी। इसके अलावे तीसरे चरण की तिथि और रूट पर विचार किया जा रहा है।