logo

वोट अधिकार यात्रा के बीच राहुल गांधी पहुंचे सीतामढ़ी, जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना

राहुल_gandhi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विधानसभा चुनाव के पूर्व ही राज्य की राजनीति अलग ही अंदाज़ में दिख रही है। इसी बीच इंडिया महागठबंधन की तरफ से वोट अधिकार यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा के 12वें दिन राहुल गांधी सीतामढ़ी पहुँच चुके हैं। और इस दौरान आज राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही जानकी मंदिर में पूजा करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन उस समय प्रशासन की तरफ से समय सुरक्षा कारणों के कारण परमिशन नहीं दी गई थी। हालांकि बाद में रूट तय करके ये परमिशन दी गई। और काफी मशक्कत के बाद आज सुबह राहुल-तेजस्वी के साथ मां जानकी मंदिर दर्शन का कार्यक्रम पुरा हुआ। 
वहीं प्रियंका गांधी भी जानकी मंदिर के दर्शन करना चाहती थीं। हालांकि रूट तय नहीं हो पाने के कारण वे वापस दिल्ली लौट चुकी हैं। जबकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने आज सुबह ही मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही वहां पूजा अर्चना भी की है।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news bihar election bihar politics vote adhikar yatra rahul gandhi tejaswi yadav sitamarhi sitamarhi news