logo

नवादा में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का ज़ोरदार आयोजन, झारखंड से सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

CONG01234.jpg

नवादा 
बिहार के नवादा जिले में आज वोट अधिकार यात्रा के दौरान लोकतंत्र और संविधान के समर्थन में एक बड़ा जनसमूह उमड़ा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में झारखंड से सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 1300 किलोमीटर लंबी लोकतांत्रिक पदयात्रा का हिस्सा है।
नवादा की सड़कों पर उत्साह और जोश देखते ही बनता था। लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर “वोट हमारा अधिकार है” जैसे नारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। आयोजन में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित यूपीए गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


केशव महतो कमलेश ने कहा, "यह यात्रा कोई साधारण राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का राष्ट्रीय आंदोलन है। भाजपा सरकार देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और जनता के संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है। लेकिन अब देश जाग चुका है। जनता अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हो चुकी है।"
उन्होंने नवादा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि झारखंड कांग्रेस इस आंदोलन को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाएगी।


इस यात्रा में झारखंड के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे, जिनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, फुरकान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, उपनेता राजेश कच्छप, विधायक सुरेश बैठा, रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विकसल, सोनाराम सिंकू, रविंद्र सिंह, सतीश पॉल मुजनी, केदार पासवान, जयशंकर पाठक, ज्योति सिंह माथारू, किशोर सहदेव, आलोक दुबे, शांतनु मिश्रा, एम. तौसीफ, अभिलाष साहू, अमरिंदर सिंह, विनय सिंह, विनय सिन्हा, दीपू कमल ठाकुर, अजय जैन, अजय सिंह, रविंद्र वर्मा, सुल्तान अहमद, शमशेर आलम, अरुण साहू, विनोद कुशवाहा, मुन्ना सिंह, प्रमोद दुबे, राकेश किरण महतो, चंद्रशेखर दास, सचिदा चौधरी, सत्यनारायण सिंह, धनंजय तिवारी, विजय चौबे, विनय उरांव, सतीश केडिया, ईश्वर आनंद, नरेश वर्मा, जवाहर महतो, मदन महतो, सुखेर भगत और भगीरथ पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक के वोट अधिकार की सुरक्षा और जागरूकता के लिए अपने मजबूत संकल्प को दोहराया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest