द फॉलोअप, जामताड़ा:
Railway News: दिवाली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) ने चर्लापल्ली-बरौनी (Charlapalli-Barauni) के बीच ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) विशेष ट्रेन (Special train) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल दो-दो फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में भारी राहत मिलेगी। ट्रेन संख्या 07588 चर्लापल्ली-बरौनी 08 नवंबर और 15 नवंबर को चर्लापल्ली से बरौनी के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 07589 बरौनी-चर्लापल्ली वापसी दिशा में यह ट्रेन 10 नवंबर और 17 नवंबर को बरौनी से चर्लापल्ली के लिए रवाना होगी। इन विशेष ट्रेन का संचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी और ठहरावों के आधार पर किया जाएगा। रेलवे (Indian Railways) प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) के जरिए ट्रेन के सटीक समय और ठहराव की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
