logo

मॉडल लव जिहाद मामले में रांची पुलिस पहुंची मुंबई, युवती का होगा बयान दर्ज

manvi1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने रांची के एक मॉडल कंपनी के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का नाम है मानवी राज। जिस शख्स पर आरोप लगाया है उसका नाम है तनवीर अख्तर खान। अब इस मामले की जांच के लिए पुलिस गंभीर हो गई है, रांची पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है। वहां मानवी से पूछताछ की जाएगी। उसका बयान दर्ज करेगी। मानवी के पास तनवीर के खिलाफ जो भी सबूत हैं पुलिस उसे इक्ट्ठा करेगी। बता दें कि इस मामले में बुधवार को गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह मामला मंगलवार को सामने आया जब मानवी ने एक वीडियो के जरिए अपनी बातें सार्वजनिक की। उसने बताया कि तनवीर एक यश मॉडल कंपनी नाम की एजेंसी चलाते हैं। जहां से वह मॉडल्स को काम देते हैं। तनवीर ने उससे अपना धर्म छिपाकर उसके साथ नजदिकीयां बढ़ाई। एक दिन बेहोशी की दवा देकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। अब उन्हीं तस्वीरों को आधार बनाकर वह उसे प्रताड़ित करता है। उसपर शादी का दबाव बनाता है। कहता है शादी नहीं करोगी तो जान से मार दूंगा। 

धर्म छिपाकर बढ़ाई नजदीकियां

बता दें कि मानवी 2020 में रांची आई थी, जिसके बाद उसने यश मॉडलिंग एजेंसी में काम करना शुरू किया था। मानवी का कहना है कि पहले उन दोनों में काफी अच्छी बॉन्डिंग थी, लेकिन बाद में उसको यह पता चला कि जिस व्यक्ति को अब तक वह यश समझ रही थी उसका असली नाम तनवीर अख्तर खान है। जब उसको पता चला तो उसने तनवीर से दूरी बनानी शुरू कर दी। बता दें कि मानवी ने मुंबई के वर्सोवा में जीरो रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसे मुबंई पुलिस ने रांची ट्रांसफर कर दिया है। मानवी कहती है उसे और उसके पूरे परिवार को तनवीर से जान का खतरा है वह कभी भी उनको मार सकता है। मानवी ने बताया कि फरवरी 2023 में तनवीर रांची से मुंबई पहुंचा और मानवी का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की। उसके हाथ में गन भी थी। मानवी ने एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें मानवी ने कहा, "मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचाएं। कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता। मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी।"।

 

आरोपों को बताया बेबुनियाद

इधर तनवीर ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा है कि मानवी के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मैने कभी उसको शादी के लिए अप्रोच नहीं किया ना ही मैंने उसके साथ कोई गाली गलौज या मारपीट की है। मेरा उसके साथ कोई द्वेष नहीं है। मानवी को उसके करेंट बायफ्रेड सरबजोत सिंह ने बहकाया है जिसके बाद वह इस तरह से मेरे खिलाफ बोल रही हैं। और मैंने कभी उससे अपना नाम नहीं छिपाया मुझे मेरे नाम से पूरी दुनिया जानती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N