logo

जमुई में 60 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी पकड़ाया, निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार

arrested2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के जमुई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां एक भ्रष्ट लोकसेवक को निगरानी टीम ने रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को खैरा अंचल में पदस्थ एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह कर्मचारी जमीन के कागजात से जुड़े एक मामले में 60 हजार रुपए की घूस ले रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद विजलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को धर दबोचा। 

70 हजार मांगी थी घूस
बताया जा रहा है कि आरोपी राजस्वकर्मी ने जमीन के परिमार्जन के लिए 70 हजार रुपए की घूस मांगी थी। लेकिन मोलभाव के बाद सौदा 60 हजार में तय हुआ। इस बीच पीड़ित व्यक्ति ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया और शिकायत की। इसके बाद जांच की गई और आरोप सही पाए गए। फिर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने क्या बताया
इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित मिथिलेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी ने बिना घूस लिए काम करने से इंकार कर दिया था। साथ ही उन्हें परेशान भी किया। काफी समय तक दबाव बनाने के बाद मिथिलेश ने विजिलेंस से मदद मांगी और मामला दर्ज कराया। अब आरोपी कर्मचारी को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा जाएगा।

जमीन सर्वे का चल रहा कार्य
मालूम हो कि बिहार में इस समय जमीन सर्वे का काम चल रहा है और बड़ी संख्या में रैयत जमीनों की ऑनलाइन एंट्री में हुई गलतियों से लोग परेशान हैं। इसे सुधारने के लिए सरकार ने परिमार्जन का प्रावधान किया है। लेकिन अंचल कर्मियों द्वारा इसमें अवैध वसूली की घटनाएं आम हो गई हैं, जिसके खिलाफ कई जिलों में आंदोलन भी हो चुके हैं।

Tags - Jamui Bribe Revenue Employee Surveillance Team Bihar News Latest News Breaking News