द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की सीमा से सटे बिहार जिला स्थित जमुई से देवघर के रहने वाले दो लोगों की सड़क हादसे आज रविवार सुबह मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना देवघर-चकाई पथ पर मोहनपुर गांव स्थित अपना ढाबा के पास सुबह करीब आठ बजे की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से चलने वाली कार, अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकराई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतना तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सीट समेत कार के कई अंदरूनी हिस्से टूटकर सड़क पर बिखर गए।
.jpeg)
घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा जांच में पता चला कि कार सवार झारखंड के देवघर जिला थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ला के रहने वाले थे, जो बिहार स्थित जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धदौर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे। शादी पूरी होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे।

घर लौटने के क्रम में ही ये घटना हुई। बताते चलें कि मृतकों की पहचान कृष नंदन सिंह जिनकी उम्र 58 वर्ष बतायी जा रही है, वहीं रिंकू देवी की उम्र 45 वर्ष है जिनके पति ललन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को भेज दिया है। वहीं, सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। बहरहाल, पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।