logo

बिहार : हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में धावा बोला, 37 लाख नकद और 15 लाख का सोना लूटा

boii_1653632716.jpg

अररिया:
बिहार के अररिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया में डकैतों ने धावा बोल दिया। वहां हथियारों के दम पर  52 लाख लूट लिये। ADB चौक के पास बैंक ऑफ इंडिया में पांच की संख्या में घुसे अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। शटर गिराकर 37 लाख कैश और 15 लाख गोल्ड लूटा। गार्ड की राइफल छीन कर तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।


बैंक मैनेजर को बनाया बंधक 
बैंक कर्मियों का कहना है कि सुबह करीब 9:30 बजे 5 अपराधी बैंक के अंदर आए। वे कुछ देर बैठे रहे। करीब 10 मिनट के बाद बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार बैंक पहुंचे तो अपराधियों ने उन्हें बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया। फिर बैंक का शटर गिरा दिया। शटर गिराने का विरोध जब  गार्ड ने किया तो उसका राइफल तोड़ दिया और उसे भी बंधक बना लिया। अपराधियों ने बैंक में अंदर से ताला मार दिया। अपराधी अपने साथ ताला तक लेकर आए थे।


CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए

जिस वक्त डकैतों ने बैंक में धावा बोला था उस दौरान अंदर 5 ग्राहक थे, उन्हें भी हथियार के बल पर बंधक बना दिया। इसके बाद कैशियर सीतेश रंजन से लॉकर की चाभी ली। इसके बाद लॉकर के 37 लाख कैश और 15 लाख के गोल्ड लूट लिया। इतना ही नहीं अपराधियों ने भागते वक्त CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए।