द फॉलोअप डेस्क
बिहार पुलिस ने देह व्यापार का एक बड़ा पर्दाफाश किया है। रोहतास जिले के विश्रामपुर इलाके में डांस पार्टी की आड़ में देह कारोबार चलाया जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर 9 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। इनमें से ज्यादातर लड़कियां बिहार से बाहर की रहने वाली हैं। इस मामले के खुलासे से इलाके में हड़कंप मच गया है। 
वहीं रेस्क्यू के दौरान इस अवैध कारोबार में शामिल 8 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि इससे जुड़े रैकेट का पता लगाया जा सके। 
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विश्रामपुर में डांस पार्टी के बहाने देह कारोबार चलाया जा रहा है। जिसके बाद एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर सासाराम, मुफस्सिल, डेहरी, करवंदिया और अगरेर थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से रेड लाइट एरिया विश्रामपुर टोला में छापेमारी अभियान चलाया गया। .jpeg)
वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि रेस्क्यू की गई लड़कियों को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया है। सर्वप्रथम उनकी काउंसलिंग की जाएगी और परिवारों से संपर्क कर उन्हें सौंप दिया जायेगा।