logo

नालंदा :  SDPI का झंडा सरकारी उर्दू स्कूल में फहराया, जांच में जुटी पुलिस

pfi_nalanda.jpg

नालंदा:    
बिहार (Bihar) के नालंदा जिले में एक सरकारी स्कूल में PFI (Popular Front of India) के राजनीतिक संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का झंडा फहराया गया। इसकी तस्वीर सोमवार को सामने आई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं प्रशासन भी इसकी छानबीन में लगी है।

SDPI का झंडा स्कूल में फहराया
मामला  सोहसराय थाना इलाके के उर्दू प्राथमिक विद्यालय, सोहडीह का है। सामने आई तस्वीर में यह साफ दिख रहा है कि कुछ लोग जिनमें बच्चे भी शामिल है। SDPI का झंडा फहराया गया है। इसके साथ ही लोग नीचे खड़े होकर झंडे को सलामी भी दे रहे हैं। कुछ युवकों ने SDPI लिखा लाल-हरे रंग का पट्टा भी गले में पहन रखा है। नीचे जमीन पर भी झंडे की आकृति बनी है। SDPI लिखा है और फूल गिरे हैं। इससे पता चल रहा है कि झंडे को ठीक उसी तरह फहराया गया है, जैसे आम तौर पर तिरंगा फहराया जाता है।

किस महीने की है फोटो  इसकी जांच की जा रही है
मामला संज्ञान में आने के बाद बिहारशरीफ पुलिस तुरंत जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में कहा कि स्कूल प्रांगण में इस तरह की गतिविधि खुलेआम कानून का उल्लंघन है। फोटो किस महीने की है, इसकी जांच की जा रही है। जो भी लोग इसमें शामिल हैं, फोटो से पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

 PFI पर कार्रवाई जारी
बता दें कि बीते कुछ दिनों से बिहार में PFI पर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में कुछ लोग की गिरफ्तारी भी हुई है। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे। SDPI इसी PFI का राजनीतिक संगठन है। जांच एजेंसियों ने इन दोनों संगठनों से जुड़े लोगों पर देशविरोधी और आतंकी कामों में शामिल होने के आरोपों पर कार्रवाई की है।