द फॉलोअप डेस्कः
बिहार के सीतामढ़ी में सेक्स वर्कर की हत्या कर दी गई है। आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना गुरुवार की है।
गुरुवार की शाम शहर के रिंग बांध स्थि रेड लाइट एरिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। दरअसल, रेड लाइट एरिया में काम करने वाली एक महिला के घर से चीखने की आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग महिला के घर की ओर भागे। जब तक पहुंचे महिला की मौत हो गयी थी। युवक ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी।
हिरासत में आरोपी युवक
लोगों को देखकर आरोपी युवक भागने लगा। इतने में कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। युवक से पूछताछ के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।