द फॉलोअप,बिहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे शाहनवाज हुसैन EV कार में नजर आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान लोगों से अपील की है कि लोग पीएम के अपील पर अमल करें।

कैबिनेट बैठक में पहुंचे थे CM सम्राट
बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी इलेक्ट्रिक कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे थे। वहीं तीन मंत्री आशिक चौधरी, जमा खान और मदन साहनी एक ही गाड़ी में बैठकर बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। जहां पहले मंत्रियों के साथ कई गाड़ियों का लंबा काफिला नजर आता था, वहीं अब कई मंत्रियों ने अपने लंबे काफिले को कम कर दिया है। काफिलों का कम होना पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत से जोड़कर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी की 7 अपील
बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सात बड़ी अपील की थी। जिसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और अनावश्यक खर्च कम करने, वर्क फ्रॉम होम अपनाने और विदेशी उत्पादों के बजाय स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की बात कही थी। इसके अलावा एक साल तक विदेश यात्रा और सोना खरीदने से बचने की भी अपील की गई थी। अब यह तस्वीरें राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।