द फॉलोअप डेस्क
बिहार के भोजपुर जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है। जहां जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेडड़ी गांव के खेत में फसल रोपने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना में दूसरा व्यक्ति गंभीर तरीके से घायल हो गया। जिसका आरा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
मिली जानकारी के अनुसार भेडड़ी गांव में दो पक्षों के बीच काफी पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं एक पक्ष के द्वारा खेत में धान की रोपनी की जा रही थी। तभी दुसरे पक्ष के लोग वहां पहुँच गये और गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में भगवान सिंह नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो कि भेडड़ी गांव के निवासी बताया जा रहा है। 
वहीं विवाद में हुए गोलीबारी से गांवे के ही निवासी ददन सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को तत्काल इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।