logo

छपरा गोलीकांड मामले में जांच तेज, राबड़ी आवास पहुंची SIT की टीम

sit_rabri.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सारण में मतदान के बाद झड़प और गोलीबारी मामले में एक व्यक्ति की मौत को लेकर जांच तेज हो गई है। मृतक के पिता द्वारा थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है। वहीं कुछ राजद और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भी केस दर्ज कराया है। इसी मामले में जांच के लिए SIT की टीम राबड़ी आवास पहुंची है। गौरतलब है कि इस मामले में रोहिणी आचार्य और भोला यादव पर केस दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सारण एसपी गौरव मंगल ने छपरा गोलीकांड मामले की जांच के लिए SIT गठित की है। वहीं अब एसआईटी की टीम राबड़ी देवी के आवास पहुंची है और मामले की पड़ताल में जुटी है। खबर भी यह है कि रोहिणी आचार्य के साथ राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड के घूमने वाले मामले में एसआईटी की टीम अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।


रोहिणी और भोला यादव के खिलाफ केस दर्ज
गौरतलब है कि छपरा गोलीकांड मामले में रोहिणी आचार्य के केस दर्ज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की शिकायत के आधार पर रोहिणी आचार्य पर मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी पर कई धराएं लगाई गई है। रोहिणी आचार्य पर बूथ- 318 बड़ा तेलपा में मारपीट, बूथ लूटने और हत्या की कोशिश करने की धाराओं में नगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरजेडी उम्मीदवार के खिलाफ धारा 307, 171C, 188, ROP एक्ट की धाराएं लगाई गईं हैं। ये सभी गैर जमानती धाराएं हैं। राजद नेता भोला यादव के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। 


20 मई को मतदान के दौरान बूथ पर बवाल 
गौरतलब है कि 20 मई को मतदान के दौरान बूथ पर बवाल हुआ। इसके बाद अगली सुबह हिंसा की खबर सामने आई थी। मंगलवार (21 मई)  सुबह यहां दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें 1 आरजेडी कार्यकर्ता की मौत हो गई। वहीं 2 लोगों की स्थिति गंभीर है। इनसे मिलने के लिए खुद रोहिणी आचार्य अस्पताल पहुंची थी। गौरतलब है कि 20 मई को बूथ संख्या 318 और 319 पर बवाल तब शुरू हुआ था, जब आरजेडी कैंडिडेट रोहिणी आचार्य पहुंचीं थीं। उन पर बीजेपी समर्थकों ने बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। उनके खिलाफ नारेबाजी भी हुई थी। जिस वजह से रोहिणी आचार्य वहां से चलीं गईं। हालांकि रोहिणी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने और गाली-गलौज का भी आरोप लगाया है।

Tags - Bihar newsRabri devirabri devi resisdenceRohini archaya