द फॉलोअप डेस्क:
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने आज दिल्ली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से दिल्ली में मुलाकात की। सोनिया गांधी, मीसा भारती (Misha Bharti) के आवास पर पहुंची थीं। यह मुलाकात करीब आधे घंटे चली। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी, आरजेडी सुप्रीमो के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आई थीं। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मीडिया को जानकारी दी है कि लालू यादव अपने नियमित जांच के लिए दिल्ली आए हुए थे। रविवार को यह हमने सोनिया गांधी को इसकी जानकारी दी थी, इसलिए वे आज मिलने आई हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के 2 सबसे अनुभवी नेताओं की यह मुलाकात पारिवारिक और आत्मीय रही। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के सुख-दुख में मजबूती से खड़े रहे हैं।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @laluprasadrjd जी से आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी ने मुलाक़ात की। देश के दो सबसे अनुभवी नेताओं की यह मुलाकात पारिवारिक व आत्मीय रही। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के सुख-दुख में मजबूती से एक साथ खड़े रहे है। UPA की विकास गाथा पर उनके संघर्ष, संस्मरण, चिंतन और उपलब्धियों को सुनना और उससे सीखना मेरा सौभाग्य है। उनसे प्रेरणा मिलती है कि दृढ़ संकल्प और सही दिशा में की गई मेहनत हमेशा सकारात्मक परिणाम देती है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 2, 2026
तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपीए की विकास गाधा पर उनके संघर्ष, संस्मरण, चिंतन और उपलब्धियों को सुनना और सीखना मेरा सौभाग्य है। उनसे प्रेरणा मिलती है। इस मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने राबड़ी देवी से वीडियो कॉल पर बातचीत की। कहा जा रहा है कि यह राजनीतिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि पारिवारिक मुलाकात थी।

लालू यादव का दिल्ली में रुटीन हेल्थ चेकअप
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव अपने नियमित हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गए हैं। लालू यादव का कुछ साल पहले किडना प्रत्यारोपण हुआ है। उनको शुगर भी है। उम्र संबंधी दिक्कतों और स्वास्थ्य कारणों से लालू यादव इन दिनों राजनीति में उतने सक्रिय रूप से हिस्सा नहीं लेते हैं। केवल पार्टी के कार्यक्रमों में कभी-कभार हिस्सा लेते हैं। वह अपने विचार सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर करते हैं। आरजेडी की कमान अब तेजस्वी यादव के हाथों में है। लालू यादव इन दिनों पटना में अपने आवास में रहते हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस समय वह दिल्ली में बेटी मीसा भारती के आवास पर आए हुए हैं। इसी दरम्यान सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की।

लालू और सोनिया गांधी में पुराने सियासी संबंध
गौरतलब है कि लालू यादव और सोनिया गांधी के बीच पुराने राजनीतिक संबंध हैं। लालू यादव यूपीए शासनकाल के दौरान केंद्रीय रेलमंत्री रह चुके हैं। बिहार में भी आरजेडी, कांग्रेस पार्टी के साथ सरकार बना चुका है। बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी, लालू यादव की बताई रेसिपी के आधार पर मटन करी बनाते नजर आए थे।