logo

पटना सोन नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, दंपति की मौत, दो ने कूदकर बचाई जान

CAR_ACCIDENT1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना  स्थित बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नहर में आज बुधवार सुबह करीब दस बजे एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सोन नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में औरंगाबाद निवासी पति-पत्नी की डूबने से मौत हो गई, वहीं कार में सवार अन्य दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही वाहन का संतुलन बिगड़ा गाड़ी नहर की ओर मुड़ने लगी।

उसमें बैठे दो लोगों ने तत्काल गाड़ी का दरवाजा खोलकर छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनकी सूझबूझ से जान बच गई। लेकिन चालक और एक महिला कार के अंदर ही फंस गए। वहीं, नहर में पानी का स्तर अधिक होने के कारण अंदर फंसे दोनों लोग बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और बचाव का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डूबने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों की कहना है कि यहां हमेशा इस तरह की घटना घटते रहती है। इसलिए लोगों ने नहर किनारे सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। 


वहीं, मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के सरईबार गांव निवासी जितेंद्र कुमार जिनकी उम्र 56 वर्ष बतायी जा रही है और महिला जिसकी पहचान उनकी पत्नी मालती देवी  जिनकी उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक हादसा न हो।

Tags - Patna Son Canal Accident Bikram Incident Son Canal Car Crash Speeding Car Fell into Canal Husband Wife Drowned Aurangabad Bihar Victims Kutumba Police Station Area Jitendra Kumar 56 Malti Devi 45 Two Passengers Jumped to Safety Water Level High