logo

बिहार के सभी जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए मॉनसून की एंट्री कब?

Unन.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में आज मौसम विभाग ने 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, मेघ-गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

विभाग ने लोगों को किया अलर्ट
बिगड़ते मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। खासकर किसानों से इस दौरान खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। बीते शुक्रवार को 41.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, वहीं राजधानी पटना में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
मॉनसून की एंट्री?
मौसम विभाग के अनुसार, , 12 से 15 जून के बीच आमतौर पर मॉनसून की एंट्री होती है, लेकिन इस बार 4 दिन पहले ही मॉनसून दस्तक दे सकता है। केरल में मॉनसून 5 दिन पहले पहुंच सकता है।

Tags - Bihar weather alert Bihar storm rain alert today Bihar orange alert Bihar yellow alert Bihar thunderstorm warning