logo

BIHAR : घर के आंगन में सोये  छात्र की गोली मारकर हत्या,  पटना में रहकर कर रहा था इंजीनियरिंग

istockphoto-163927006-612x612.jpg

  

पटनाः
सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव के बघैल टोला में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि बिहार के सहरसा जिले में गोलीबारी और हत्या  की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। एक सप्ताह के अंदर दो हत्या और एक के गंभीर रूप से जख्मी होने से इलाके में सनसनी का माहौल है। मंगलवार की रात जिस छात्र गोली मारी गई है वह इंजीनियरिंग का छात्र है, जिसका नाम जयकांत कुमार है।

 

जमींन विवाद का था मामला 

बताया जा रहा है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।आपको बता दें कि गोवर्धन यादव नामक शख्स का अपने पड़ोस के ही ललन यादव से जमीन को लेकर बहुत पहले से विवाद चल रहा था। मृतक जयकांत कुमार गोवर्धन यादव का बेटा है और पटना में रह कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। जयकांत अपने घर आया था और मंगलवार की रात अपने दरवाजे पर सोया हुआ था। तभी  सोये अवस्था में गोली मारकर अपराधी फरार हो गये। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

 डॉक्टरों ने मृत घोषित  कर दिया 
घटना के बाद जब घर वालों ने देखा तो आनन-फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर गये, जहाँ डॉक्टरों ने जयकांत कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस के अनुसार  जमीनी विवाद में रास्ता को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।