गयाजी/बिहार
गयाजी में रविवार सुबह घर में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में शव मिला, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं पत्नी घर से फरार बताई जा रही है। घटना गुरुआ-आमस थाना क्षेत्र के महापुर गांव का है। मृतक व्यक्ति की पहचान 32 वर्षिय मुन्ना चौधरी के रुप में की गई है। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या बताया है।

पत्नी के साथ अलग रहता था मृतक
जानकारी के मुताबिक, मृतक मूल रुप से औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव का रहने वाला था। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मुन्ना महापुर में घर बनाकर अपनी पत्नी के साथ रहता था। घर के बाकि सदस्य मां-बाप तेंदुआ में ही रहते थे। दोनों में आएदिन झगड़ा होते रहता था।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। लोगों ने जांच के दौरान बताया कि पत्नी रात में घर में ही थी, लेकिन सुबह-सुबह घर से फरारा हो गई। इधर खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।