द फॉलोअप डेस्क
बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के सन्हौला प्रखंड के मध्य विद्यालय मड्डा में मंगलवार को सहायक शिक्षक संजय कुमार साह ने कक्षा में पढ़ रही पांच छात्राओं की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद सभी छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी छात्राओं को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। .jpg)
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल में तालाबंदी कर आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार सभी छात्राएं स्कूल में प्रार्थना सभा में शामिल हो रही थी, इसी दौरान शिक्षक ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले तो शिक्षक ने बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया, उसके बाद गर्दन पर मुक्के मारे। सभी घायल छात्राओं को तत्काल सन्हौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
एक छात्रा की मां ने बताया कि जब शिक्षक से पीटने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्या आप बच्चों को घर पर नहीं पीटते। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और स्कूल में तालाबंदी कर दी। वहीं लिखित शिकायत भी दर्ज करायी गई है। 
बताया जा रहा है कि आरोपी संजय सिंह की पत्नी भी उसी विद्यालय में शिक्षिका हैं, जो उस दौरान मौजूद थी। लेकिन घटना के बाद दोनों विद्यालय से फरार हो गए। घटना की सुचना मिलते ही BDO ने जांच के सख्त आदेश दे दिए हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि जांच शुरू कर दी गई है, आरोपी के पर उचित कार्रवाई की जाएगी।