द फॉलोअप डेस्क
समस्तीपुर में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां कोचिंग जा रही छात्रा को एक टीचर ने गोली मार कर हत्या कर दी। मामला जिले के शिवाजीनगर थाना अंतर्गत कोठियां गांव का बताया जा रहा है, जहां एक निजी स्कूल के शिक्षक ने प्रेम में बाधा बनने पर छात्रा को गोली मार दी। टीचर ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब जब छात्रा कोचिंग पढ़ने के लिए खेत के रास्ते बहेड़ी जा रही थी।
आरोपी टीचर एक निजी स्कूल में कार्यरत है। वहीं हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने निजी स्कूल को आग के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक नालंदा जिले का रहने वाला है। वहीं छात्रा की पहचान परसा पंचायत के वार्ड 1 निवासी विनय कुमार की 19 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। गुड़िया बीपीएससी की तैयारी में जुटी हुई थी। और इसी के लिए वह प्रतिदिन कोचिंग करने बहेड़ी जाती थी। इसी दौरान शिक्षक ने रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। .jpeg)
परिजनों के बताये अनुसार आरोपी शिक्षक ने छात्रा को पूर्व में भी गोली मारने की धमकी दी थी जिसके बाद छात्रा ने थाना में आवेदन भी दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आवेदन के बाद भी पुलिस की ओर से कोई पहल नहीं किया गया, जिससे यह घटना हो गई। 
वहीं घटना के बाद मौके पर डीएसपी संजय कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, शिवाजीनगर अपर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार, रोसड़ा थाना अध्यक्ष लालबाबू कुमार, बिरौल थाना, सिंघिया थाना, बहेरी थाना की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। लेकिन आक्रोशित लोग वरिय पदाधिकारी की बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। और इस बीच सड़क जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी कर कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। .jpg)
वहीं मामले को लेकर खबर ये है कि छात्रा की हत्या करने वाले शिक्षक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था, और छात्रा गुड़िया अक्सर विरोध करती थी। इसी रंजिश में शिक्षक ने इस घटना को अंजाम दिया।