logo

गया रेलवे स्टेशन पर शिक्षक की हत्या, ट्रेन से उतरते ही बदमाशों ने मारी गोली 

gaya2.jpg

द फॉलोअप टीम, पटनाः
बिहार के गया जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या-7 के फूट ओवर ब्रीज के पास गुरुवार की देर शाम औरंगाबाद के शिक्षक नरेंद्र कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली की आवाज सुनकर जीआरपी थाना पुलिस पहुंची। घटनास्थल से बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना देते हुए नगर पुलिस उपाधीक्षक पीएन साहू ने बताया कि मृतक की  डेल्हा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध कालोनी मोहल्ला का रहने वाला था। वह औरंगाबाद में किसी सरकारी स्कूल में शिक्षक था। डीएसपी ने बताया कि उन्हें नजदीक से सिर में गोली मारा गया है। उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई है। 


गया जंक्शन में उतरा था शिक्षक
जानकारी के मुताबिक शिक्षक सासाराम-धनबाद इंटरसिटी से गया जंक्शन पर उतरा था। गया जंक्शन पर उतरकर फूटओवर ब्रीज से डेल्हा की ओर प्लेटफार्म संख्या-7 पर पहुंचा। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि शिक्षक के बैग से जो पहचान पत्र मिले हैं, उससे ही उनकी पहचान हुई। 


घटना की वजह स्पष्ट नहीं 
जानकारी के अनुसार डेल्हा थाना की पुलिस शव को लेकर गौतम बुद्ध कालोनी उनके आवास पर पहुंची है। जानकारी यह मिली है कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता थे और हाल हीं में नगर निगम का वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।