जमुई/बिहार
जमुई में 13 वर्षीय कन्हैया कुमार को शनिवार देर रात बिच्छू ने काट लिया। परिजनों ने बिना देर किए अस्पताल ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा गांव का है।
.jpeg)
करीब 2 बजे बिच्छू ने काटा
जानकारी के अनुसार, कन्हैया जब सोया हुआ था तभी करीब 2 बजे उसे बिच्छू ने काट लिया। उसके बाद उसने परिजन को बताया और बिना देर किए उसे सूर्यनारायण हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर द्वारा इलाज करने के क्रम में उसका तबीयत और बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई।

यातायात रहा बाधित
घटना के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। अस्पताल में परिजन डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और इलाज के नाम पर लाखों रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया और हंगामा किया। इधर, गांव में इस घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीण अस्पताल की कार्यशैली से नाराज हो गए। गुस्साए ग्रामिणों ने रविवार सुबह माहिसौढ़ी चौक को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।