logo

BIHAR : तेजप्रताप यादव  ने पटना जू का किया निरीक्षण, दुर्लभ जीव-जंतुओं का जाना हाल

teju.jpg

पटना: 
राजद सुप्रीमो लालू यादव (RJD supremo Lalu Yadav) के बड़े लाल और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। बुधवार के वो पटना जू (Patna Zoo) निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्लभ जीव-जंतुओं का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने जानवरों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। चिड़ियाघर में तेज प्रताप यादव ने शेर, जिराफ, हाथी आदि अन्य जानवरों को भी देखा। बता दें कि तेजप्रताप को शुरू से ही पर्यावरण और जानवरों से काफी लगाव रहा है।

तीन घंटे किया निरीक्षण
तेजप्रताप यादव ने तीन घंटे चिड़ियाघर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाघ सम्राट और बाघिन के शावकों केसरी, मगध, विक्रम और रानी से मुलाकात की। काफी देर तक उन्होंने बाघिन के स्वभाव, उसकी खासियत आदि के बारे में विस्तार से डायरेक्टर से जानकारी ली। उन्होंने खान-पान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। चिड़ियाघर में तेज प्रताप यादव ने शेर, जिराफ, हाथी आदि अन्य जानवरों को भी देखा।

गैंडा प्रजनन केंद्र भी गए तेजप्रताप
इसके बाद तेजप्रताप ने गैंडा प्रजनन केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने थ्री डी थियेटर में वन्य जीवों से जुड़ी फिल्म भी देखी। तेज प्रताप यादव ने अरण्य भवन में अफसरों के साथ मीटिंग भी की। यहां बैठक में विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, वाइल्ड लाइफ वार्डेन पी के गुप्ता आदि से कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बता दें कि पटना के चिड़ियाघर में भारत का पहला गैंडा प्रजनन केंद्र है।

शुरू से रहा पर्यावरण और जानवरों से लगाव
बता दें कि तेजप्रताप को शुरू से ही पर्यावरण और जानवरों से काफी लगाव रहा है। उन्होंने अपने घर में राजकीय पक्षी गौरैया के संरक्षण के लिए घोंसला लगवाया है। साथ ही वो विदेशी नस्ल के कुत्तों के साथ ही घोड़े और गाय उन्होंने पाल रखे हैं।