द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से तेज प्रताप सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, यह मामला अनुष्का यादव नामक लड़की के साथ उनके कथित रिश्ते और इस बीच आ रही खबरों के अनुसार अनुष्का के मां बनने को लेकर है। बीते 8 फरवरी को पटना में तेज प्रताप के द्वारा एक प्रेस वार्ता रखी गई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके ख़िलाफ़ साज़िश रची जा रही है। उनके पॉलिटिकल करियर को तबाह करने की कोशिशें की जा रही हैं। दरअसल, इसके पीछे उन्होंने राजद से जुड़े कई नेताओं पर आरोप लगाया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, कुछ लोग नहीं चाहते कि हम स्वतंत्र रूप से राजनीति में सक्रिय रहें।
.jpeg)
बताते चलें कि, तेज प्रताप ने इन नेताओं को पहले ‘जय चंद’ कहकर संबोधित करते थे। लेकिन अब तो खुलकर उनके नाम भी लेने से नहीं कतराते हैं। तेज प्रताप ने जिन नेताओं का नाम लिया है उनमे संजय यादव, शक्ति यादव, मुकेश रौशन, सुनील सिंह, रमीज़ आदि शामिल हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने इन तमाम आरोपों का खंडन करते हुए कोर्ट की ओर रुख करने की बात कही है, साथ ही राज्य के गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से खुद की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। वहीं, राजद की ओर से इस पूरे मामले पर अब तक किसी भी तरह का आधिकरिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

ग़ौरतलब है कि, बीते वर्ष 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का के साथ अपनी तस्वारें साझा करते हुए कहा था कि, हम पिछले 12 साल से एक साथ हैं। हालांकि, बाद में अकाउंट हैक करके उनके साथ साजिश करने की भी बात कही थी। जिसके कुछ दिनों के बाद ही, लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को राजद पार्टी और घर से 6 वर्षों के लिए बाहर कर दिया था। बहरहाल, तेज प्रताप यादव पिछला चुनाव अपनी नई पार्टी से लड़े, हालांकि, उनको जीत हासिल नहीं हो पाई। हालांकि, तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को खिचड़ी अपने पूरे परिवार के साथ ही मनाए।