logo

NEET परीक्षा रद्द पर तेजस्वी का तंज- 23 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार

36c.jpg

द फॉलोअप,बिहार
NEET पेपर लीक होने के कारण वर्ष 2026 का परीक्षा रद्द कर दिया गया है। इसके बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला है। विपक्ष का आरोप है कि 23 लाख छात्रों के भविष्य के साथ एक बार फिर खिलवाड़ किया गया। 

तेजस्वी ने उठाया सवाल?
तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार और देश में पेपर लीक का अंतहीन सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। साथ ही उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा क्या भाजपा की सरकारों में इतनी भी प्रशासनिक क्षमता, योग्यता, इच्छाशक्ति और कौशल नहीं है कि एक सामान्य परीक्षा को बिना पेपर लीक हुए सुनियोजित ढंग से आयोजित कर सके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहीं ये भी कोई “संयोग और प्रयोग” की राजनीति का हिस्सा तो नहीं जिसमें जनता परेशान होती रहे और सत्ता को फायदा मिलती रहे। 

 

 

लगातार पेपर लीक से सरकार की नीयत पर सवाल? 
उन्होंने आगे कहा कि NDA सरकार में लगातार हो रहे “पेपर लीक” से सरकार की नीति और नीयत दोनों पर ही सवाल उठ रहा है। दिखावटी जांच की औपचारिकता की बजाय सरकार को “आत्मनिरीक्षण” करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे सरकार को ख़ुद से ये सवाल करने की ज़रूरत है कि “क्या हम देश के साथ सही कर रहे हैं? तेजस्वी ने आगे कहा कि अब जब दोबारा परीक्षा लिया जाएगा तो 23 लाख छात्रों को अलग-अलग शहरों में परीक्षा केंद्रों तक जाना पड़ेगा। इससे छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। साथ ही उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानी का भी सामाना करना पड़ेगा।

Tags - NEET exam cancelled 2026 NEET paper leak news Tejashwi Yadav reaction Bihar politics NEET controversy