द फॉलोअप डेस्क
बेगूसराय से फायरिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां गुरुवार की सुबह कुछ अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है जो वीरपुर बाजार में कई वर्षों से कपड़े की दुकान चला रहे थे। बेगुसराय में 24 घंटें हुई यह दूसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले कल ही बेगूसराय में छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड नंबर-10 में जदयू नेता निलेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। 
वहीं आज की हत्या को लेकर बताया जा रहा है कि सुबह शहजाद दुकान जाने के लिए निकले थे तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और फायरिंग कर दी। जिससे उन्हें बचने का मौका नहीं मिल सका और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। .jpg)
घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं सभी आरोपी मौके फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं मृतक के परिजनों को भी मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की तब्दिश करनी शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।