logo

पटना : ट्यूशन पढ़ने गए भाई-बहन की लाश कार में मिली, शिक्षिका पर हत्या का आरोप

DEATH_CHILD.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी पटना में 2 बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला बीते शुक्रवार की शाम पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र की है जहां इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में एक कार के अंदर से बच्चों का शव मिला है। बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी दिनों से वहीं खड़ी है। घटना की सुचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों बच्चे भाई- बहन हैं।
मामले को लेकर मृतक बच्चों के पिता ने आरोप लगाया है कि दोनों बच्चे शुक्रवार को एक शिक्षिका के घर पढ़ने निकले थे। जब काफी देर तक बच्चे वापस घर नहीं लौटे तब शिक्षिका से फोन पर पूछताछ की गई। जहां शिक्षिका ने बताया कि बच्चे घर जा चुके हैं। इसके बाद परिजनों को कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई तो पुलिस को सुचना दी। परिजनों ने शिक्षिका पर हत्या का आरोप लगाया है।
वहीं दूसरी तरफ बच्चों के शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं। हालांकि ये हत्या है या दम घुंटने से हुई मौत यह पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है। दोनों बछ्कों के शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुरे गांव में शोक की लहर है। 
मामले को लेकर एएसपी मोहम्मद हबीबुल्लाह ने बताया है कि कार की बीच वाली सीट पर दो बछ्कों का शव मिला है। जिसकी उम्र 5 से 10 साल के बीच है। ये लोग कोचिंग पढ़ने निकले थे और वापस नहीं लौटे। खोजबीन भी चल रही थी। उसी दौरान गाड़ी से शव मिले हैं। जिसके बाद से जांच शुरू कर दी गई है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news crime news crime latest news double dead body patna news patliputra news