logo

गन्ना तोड़ने के विवाद में मदरसा के 2 छात्र लापता, तालाब और खेत में मिले शव; हत्या की आशंका

गन्ना तोड़ने के विवाद में मदरसा के 2 छात्र लापता, तालाब और खेत में मिले शव; हत्या की आशंका

द फॉलोअप डेस्क:

Bihar News: बिहार के सिवान में गन्ना तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट के दौरान लापता हुए 2 बच्चों के शव गोपालगंज में मिले हैं। मृत बच्चों की पहचान अशरफ अली और मोहम्मद जैद अली के रूप में की गई है। दोनों मदरसा के छात्र हैं। गौरतलब है कि बुधवार को गन्ना तोड़ने के विवाद में मारपीट के बीच दोनों बच्चे लापता हो गए थे। बुधवार को ही 14 वर्षीय मोहम्मद जैद अली का शव बंगरा पांडेय टोली स्थित चंवर तालाब के समीप मिला, जबकि गुरुवार को दूसरे छात्र अशरफ अली का शव गोपालगंज जिले के थावे थानाक्षेत्र में बरामद किया गया। दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं, इसलिए पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की है। 

बुधवार और गुरुवार को मिले बच्चों के शव
गौरतलब है कि बुधवार को ही जैद का शव मिल गया था। अशरफ की तलाश करने के लिए पुलिस ने चंवर और आसपास के इलाकों में ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान गुरुवार को उदंत राय के बंगरा और हरपुर के बीच चंवर में चिमनी के पास अशरफ का शव मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। 

गन्ना तोड़ने के विवाद के बीच हो गए लापता
बताया जाता है कि बीते 23 नवंबर को सीवान स्थित एक मदरसे के 5 छात्र चंदा इकट्ठा करने ऑटो से गोपालगंज गए थे। रास्ते में थावे थानाक्षेत्र के बंगरा गांव के पास ऑटो खराब हो गया। इसी दौरान 4 छात्र पास ही मौजूद खेत से गन्ना तोड़ने चले गए। बताया जाता है कि खेत मालिक ने बच्चों को गन्ना तोड़ते पकड़ लिया। कहा जा रहा है कि वहां थोड़ी कहासुनी हुई और इसी बीच मोहम्मद जैद और अशरफ अली मौके से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। परिजनों की शिकायत पर थावे थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

इस प्रकरण में गोपालगंज पुलिस क्या कह रही

संदिग्ध परिस्थितियोयं में छात्रों का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने इसे हत्या का मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। गोपालगंज सदर SDPO चंदन कुमार ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

आरजेडी ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की
आरजेडी ने घटना की निंदा करते हुए सम्राट सरकार से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरजेडी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बच्चे, पशु और पक्षी पेड़ पर लगे पके फल पहचानते हैं। रस का स्वाद जानते हैं। वे मालिक, खेत, फसल और सीमा नहीं जानते, लेकिन सम्राट सरकार में बच्चों के लिए गन्ना तोड़कर खाने की सजा मौत है। पार्टी के ट्विटर हैंडल पर आगे लिखा है कि सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड स्थित तेतहली बाजार के एक मदरसे से जुड़े पांच बच्चे चंदा इकट्ठा करने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में एक खेत से गन्ना (ईंख) तोड़ने को लेकर बच्चों को घेरकर मारपीट करने की वारदात हुई। मारपीट से बचकर तीन बच्चे वहां से भागकर वापस मदरसे पहुंच गए और घटना की जानकारी दी, जबकि दो बच्चे लापता हो गए थे।

 

बुधवार, 25 नवंबर 2026, को गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत उदंत राय के बंगरा गांव के समीप एक तालाब (पानी) से 14 वर्षीय जैद सहीदी (निवासी: पुरानी किला, सिवान) का शव बरामद किया गया। 26 नवंबर 2026 को खोजबीन के बाद दूसरे लापता बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया है।
 

Tags - Bihar NewsMadrsa Student gone MissingCrime NewsGopalganjMurder