द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गया जिले में आत्महत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले में तैनात सब-इंस्पेक्टर अनुज कश्यप ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना एसपी कोठी से 300 मीटर की दुरी पर हुई, जिसके बाद पुर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी जो कि 5 महीले गर्भवती है, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है। .jpeg)
अनुज कश्यप गया पुलिस के मीडिया सेल में दरोगा के पद पर कार्यरत थे। बीते गुरुवार रात को वे काफी देर से अपने मोहन नगर स्थित किराए के मकान पर लौटे थे। शुक्रवार की सुबह जब सहकर्मियों ने फ़ोन मिलाया तो कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद उनके सहकर्मी 9 बजे सुबह उन्हें लेने उनके आवास पहुंचे। जब दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तब लोगों ने वेंटीलेटर से कमरे में झांका और दभी उन्होंने देखा की अनुज फंदे पर लटका है। .jpeg)
रामपुर थाना प्रभारी ने मामले पर कहा कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि सभी पहलुओं की बेहतर रूप से जांच की जा सके। .jpg)
पुलिस के द्वारा मौके से मृतक का फ़ोन जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। ताकि मौत के स्पष्ट कारणों का कुछ पता चल सके। 
मिली जानकारी के अनुसार अनुज कश्यप मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र से थे। 2019 बैच के दरोगा थे और 2022 में उनकी पोस्टिंग गया जिले में हुई थी।