logo

रोहतास : सिविल जज के घर चोरी, घर में रखे सभी महंगे समान लूट कर भागे बदमाश

तहहू1.jpg

रोहतास:

रोहतास जिले से एक लूटपाट का मामला का सामने आया है। मामला विक्रमगंज थाना क्षेत्र का है जहां एक सिविल जज के घर कुछ बदमाशों ने सुबह करीब 11 बजे लूटपाट मंचा दी।  हथियार के बल पर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह लूट सिविल कोर्ट बिक्रमगंज फर्स्ट क्लास जुडिशल मजिस्ट्रेट 1 महेश्वरनाथ पांडे के आवास पर हुआ है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। 

 


घर में रखे सभी महंगे समान चोरी
दरअसल सुबह करीब 11 बजे कुछ बदमाश सिविल जज के आवास पर पहुंचे। हथियार के बल पर बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है। बदमाश घर में रखे सभी महंगे समान, गहने लूट कर ले भागे। जब इस वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त सिविल जज कोर्ट गए हुए थे। इस लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।