द फॉलोअप डेस्क
मोतिहारी जिले से चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मेहसी थाना क्षेत्र के सुलशाबाद में चोरों ने एक घर में घुसकर 8-10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लेकिन फिर भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार रात चंद्र प्रकाश ठाकुर के घर में शातिर चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया है।
पीड़ित परिवार के बताये अनुसार चोरों ने अलमारी तोड़कर गहने, जेवरात और घर में रखी नकदी चुरा ली। जिसकी अनुमानित कीमत 8-10 लाख रुपये की होगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मोतिहारी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और चोर शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित चंद्र प्रकाश ठाकुर ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दिया है और कार्रवाई की मांग की है। .jpg)
मेहसी थाना पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।