द फॉलोअप डेस्क
पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है कि पटना साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार तख्त साहिब में एक संदिग्ध मेल आया है, जिसमें लंगर हॉल में आरडीएक्स होने की बात कही गई है। प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। इस मामले पर पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया है कि इस मामले पर गुरुद्वारा कमिटी के द्वारा जानकारी मिली है। 
इस मामले पर प्रबंधन कमिटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने जानकारी दी और कहा कि "कल रात एक मेल आया था, जिसमें जिसमें लिखा हुआ था कि RDX से गुरुद्वारा को उड़ा देंगे। इसकी सूचना पटना एसएसपी, डीएम, एसडीपीओ, एसडीएम और थाना को दी गयी। पुलिस आकर जांच की। बताया कि यह फेम ईमेल है.jpg)
जिसके बाद ईमेल से दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुद्वारा परिसर की जांच की। लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पायी गई है। इसके बावजूद परिसर को फ़िलहाल अलर्ट रहने को कहा गया है। इससे पहले भी पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है थी। इस मामले में भी एक ईमेल भेजा गया था। जिसमें लिखा गया था कि 4 आरडीएक्स आईइडी बम कोर्ट रूम और कोर्ट कैंपस में प्लांट किए गए हैं। जिसके बाद कोर्ट को तत्काल खाली कराकर जांच शुरू कर दी गई थी हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।