logo

नवादा में एक ही रात तीन घरों में चोरी, चोरों ने उड़ाए 31 लाख की संपत्ति

CHOR3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के नवादा जिले से चोरी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां चोरों ने एक ही रात तीन घरों में सोना, चांदी और नकदी सहित करीब 31 लाख की चोरी कर ली। मामला वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 
चोरी किये गए सामान में लगभग 25 भर सोना और 6 लाख रुपये सहित अन्य कीमती सामान थे। घटना को लेकर पीड़ित प्रमोद कुमार ने बताया कि चोर उनके घर में घुसकर कमरे में रखे ट्रंक व अन्य सामान को खोलकर बिखेर दिया। और घर से 12 ग्राम सोना, लगभग 35 भर चांदी और कई कांसे व पीतल के बर्तन गायब कर लिए।
वहीं दूसरे पीड़ित कारू राम ने बताया कि बेटी की शादी 19 फरवरी को होनी है। और सिलिये शादी के जेवर बनवा रखे थे। जिसे चोरों ने 3 लाख रुपए नकद सहित सारे जेवर गायब कर लिए। वहीं बबीता देवी के घर से भी चोरों ने लगभग 3 भर सोना, चांदी के अन्य सामान और नकदी चोरी कर लिए। तीनों पीड़ितों के घर एक-दूसरे से सटे हुए थे, फिर भी किसी को भी घटना की भनक नहीं लगी। वहीं मामले को लेकर वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया पीड़ितों के द्वारा शिकायत मोइली जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news nawada news nawada khabar nawada update theft news theft khabar