logo

बिहार में 20 मई तक आंधी-पानी का अलर्ट, 14 जिलों के लिए चेतावनी 

WhatsApp_Image_2026-05-05_at_15_59_36.jpeg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में मौसम विभाग ने 20 मई तक आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे राजधानी पटना समेत कई जिलों में आंशिक रुप से बादल छाये रहेंगे। वहीं उत्तरी और दक्षिणी बिहार के 14 जिलों में इस दौरान तेज आंधी, मेघ-गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा
इस दौरान जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर समेत कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दरअसल मौसम का यह बदलाव बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवैया हवाओं के कारण है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि 20 मई कर मौसम की यह स्थिति यथावत बनी रहेगी। 

शंभूगंज में 54.2 मिमी वर्षा
बीते गुरुवार को राजधानी पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में झमाझम बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक वर्षा बांका के शंभूगंज में 54.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ सर्वाधिक गर्म स्थान रहा।

Tags - Bihar weather alert Bihar storm alert Bihar rain alert Bihar thunderstorm warning Bihar weather update