logo

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, थार ने 5 को रौंदा; 4 की मौके पर मौत

accident_new.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी पटना से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां बीती रात बाढ़ अनुमंडल के जामुनीचक गांव में एक तेज रफ्तार थार ने पांच लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार घर में शौचालय नहीं होने के कारण पांच लोग शौच के लिए जा रहे थे। तभी एक तेज रफ़्तार थार ने उन्हें कुचल डाला। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद थार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार का चालक नशे में था।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-30ए सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आक्रोशित लोगों को शांत कराकर जाम हटाने के कोशिश में जुट गए।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, थार को भी कब्जे में ले लिया गया है। पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar road accident news road accident news patna road accident news