द फॉलोअप,पटना
एक तरफ सम्राट कैबिनेट में बिहार के नए शिक्षा मंत्री के रुप में मिथिलेश तिवारी ने आज पदभार ग्रहण किया। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री के पदभार लेते ही राजधानी पटना में BPSC कार्यालय का घेराव करने TRE-4 के अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि BPSC TRE-4 का विज्ञापन जल्द-से-जल्द जारी की जाए।

BPSC कार्यालय का घेराव
दरअसल लंबे समय से राज्य में शिक्षिकों की नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है। अभयर्थी लगातार BPSC TRE-4 के विज्ञापन का मांग करते रहे हैं साथ ही कई आंदोलन भी किए हैं। आज एक बार फिर राज्य् के शिक्षा मंत्री के पदभार लेते ही अभ्यर्थी सड़क पर आंदोलन करने उतर पड़े हैं। जानकारी के मुताबिक, पटना कॉलेज से अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शुरु हुआ। उसके बाद अशोक राजपथ, बिखना पहाड़ी, मछुआ टोली, खेतान मार्केट होते हुए BPSC कार्यालय पहुंचा। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट है, ताकि इस दौरान किसी भी तरह की कोई क्षति न हो। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए SSP कार्तिकेय शर्मा खुद मौके पर मौजूद हैं।

अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग की तरफ से 16 अप्रैल को ही उन्हें आश्वासन दिया गया था कि तीन से चार दिनों के भीतर विज्ञापन जारी किया जाएगा, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी विज्ञापन जारी नहीं किया गया। उनका कहना है कि मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इसे लेकर अभ्यर्थियों में भारी गुस्सा और नाराजगी है। हालांकि अभी-अभी सूचना आ रही है कि मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज किया गया।