सहरसा/बिहार
सहरसा में कचहरी चौक पर रविवार को भाकपा माले और RYA कार्यकर्ताओं ने मिलकर TRE-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठाचार्ज के खिलाफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही महिला अभ्यर्थियों के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर गहरा रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा-जदयू की दमनकारी मानसिकता
इस दौरान प्रदर्शन कर रहे RYA राष्ट्रीय पार्षद सह माले नेता कुंदन यादव ने इस तरह कि पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने भविष्य सुधारने के लिए रोजगार मांग रहे अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर मारना भाजपा-जदयू सरकार की दमनकारी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि कल को शिक्षक बनकर यही युवा शिक्षा व्यवस्था को सुधार लाएंगे, राज्य् का नाम रौशन करेंगे। आज उन्हें ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है।
.jpeg)
नौकरी देने में विफल सरकार
आगे माले नेता ने राज्य सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि बिहार में लाखों पद खाली पड़े हैं। स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। सरकार खुद विफल है कि नियुक्ति नहीं करवा पा रही है। बार-बार अभ्यर्थियों को केवल लॉलीपोप दिया जाता है और उन्हें बरगलाया जाता है। लेकिन जब अभ्यर्थी इसका विरोध करत हैं तब उनपर लाठियां बरसाई जाती है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने सरकार के समक्ष कई मांगे रखीं और कहा कि जल्द-से-जल्द TRE-4 का विज्ञापन जारी सरकार जारी करे। इसके अलावे यह भी कहा कि लाठीचार्ज में शामिल पुलिस अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई की जाए।