द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर से एक बड़ी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता ने अपने पांच बच्चों साथ फांसी लगा ली, इस घटना में पिता और तीन बेटियों की जान चली गई। वहीं दो बच्चों की जान किसी तरह बच गई है। इस घटना हृदय विदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना के बाद सकरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में रविवार रात एक पिता ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों के और 2 नाबालिग बेटों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि दोनों बेटों की जान बच गई है। इस घटना की जानकारी सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोगों को मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।.jpg)
मृतकों की पहचान अमरनाथ राम (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं आत्महत्या करने वाली बेटियों की पहचान राधा कुमारी (11 वर्ष), राधिका (9 वर्ष) और शिवानी (7 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि उनके दो बेटे शिवम कुमार (6 वर्ष) और चंदन (4 वर्ष) की जान किसी तरह बाख गई। 
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि ग्रामीणों के अनुसार परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। घर का मुखिया कोई काम नहीं कर रहा था। और इन्हीं कारणों से इन्होंने आत्महत्या की है। 
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात अमरनाथ राम ने अपने सभी 5 बच्चों संग फांसी लगाने की कोशिश की। लेकिन दो बेटे किसी तरह बच कर बाहर आये और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे गांव के लोग जुटे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने जानकारी दी और कहा कि इनकी पत्नी की जनवरी में ही मौत हो चुकी है। जिसके बाद पूरे बच्चों की जिम्मेदारी इनपर ही आ गई थी।