logo

ट्रेन से कटकर 2 सगी बहनों की मौत, दोनों बैंक में करती थीं काम; यहां का है मामला

train34.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर जिले से रेल हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के भगवानपुर ओवरब्रिज के पास दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों सगी बहनें बैंक कर्मी थे जो कि अलग-अलग बैंकों में कार्यरत थी। 
मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की सुबह की है। मृतकों की पहचान दानापुर, शांति नगर मुहल्ला निवासी बड़ी बहन रुचि और छोटी बहन स्वाति कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रुचि की शादी एक डिफेंस अधिकारी से दिल्ली में हुई थी और वह केनरा बैंक भगवानपुर की शाखा में कार्यरत थीं। वहीं स्वाति स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थीं।

बताया जा रहा है कि दोनों बहनें चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थीं, इसी क्रम में फिसलकर पटरी पर गिर गईं। दरअसल जब वह पटरी गिरी उस समय दोनों दिशाओं से ट्रेनें गुज़र रही थीं और इसी कारण उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news muzaffarpur news muzaffarpur khabar train accident news