वैशाली/बिहार
वैशाली में दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हुई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना जिले के महनार स्टेशन रोड स्थित सुरहा टोला के पास की है। लोगों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस और ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण मौत हुई है। हादसे के बाद लोगों में स्वास्थय व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी है।

मृत युवकों की पहचान
जानकारी के मुताबिक, दोनों बाइक तेज रफ्तार से आमने-सामने से आ रही थी, जिसमें अनियंत्रित होकर दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों बाइकों पर बैठे चार युवक दूर जाकर गिरे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग उनकी सहायता के लिए आगे बढ़े और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएसी अस्पताल महनार भेज दिया, जहां डॉक्टरों दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों की इलाज चल रही है।

लोगों में भारी नाराजगी
मृतकों में शामिल एक युवक हसनपुर पटोरी का निवासी अभय राय के रुप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं दोनों घायल युवकों में शामिल अनील पासवान जो देशराजपुर जंगलिया टोला का रहने वाला है और दूसरा मनोज पासवान जो समस्तीपुर जिले के पटोरी का बताया गया है। खबर लिखने तक दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समय पर एंबुलेंस और ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण दोनों युवकों की मौत हुई है। जिसको लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।