द फॉलोअप डेस्क
बक्सर से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। रोहिणी भान के पास चौसा–मोहनिया स्टेट हाइवे पर हुए इस हादसे में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।.jpeg)
जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब 2 मोटरसाइकिल जिसमें एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक मोहनिया की ओर जा रहे थे। रोहिणी भान के समीप एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल, बक्सर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक और युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायल युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।.jpg)
पुलिस ने घटनास्थल से दो शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक मृतक की पहचान बनारपुर निवासी सुभाष पहलवान का पुत्र सूर्यदेव कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, सूर्यदेव पटना में रहकर पढ़ाई कर रहा था उनकी उनकी शादी इसी साल फरवरी महीने में होने वाली थी। दूसरे मृत युवक की पहचान धनु प्रजापति के 24 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र कुमार के रूप में हुई है, जो कि कैमूर के चंडेस गांव का निवासी था। तीसरे युवक की पहचान मो। शमशेर के 26 वर्षीय पुत्र मो। सैफ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक उपेन्द्र प्रजापति और मो। सैफ दोस्त थे। दोनों अपने माता पिता के इकलौते संतान थे। उपेन्द्र की भी इसी साल मई महीने में शादी होने वाली थी।
वहीं घायलों में बनारपुर निवासी वंशी सिंह के पुत्र रितेश सिंह और नंदकिशोर सिंह के पुत्र रूपेश सिंह शामिल हैं। ये दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोहनिया की ओर जा रहे थे। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस ने कहा है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।