द फॉलोअप डेस्क
खगड़िया जिले से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दुर्गापुर थाना क्षेत्र के दो चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष कुमार और आनंद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपनी नानी के घर सीता कुंड, मुंगेर गए थे। और वहां से वे एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। 
शादी समारोह से लौटते समय सुबह करीब 5:00 बजे मुंगेर पुल पर एक भीषण सड़क हादसे में दोनों भाइयों की जान चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय पुल पर एक खराब ट्रक खड़ा था और कोहरे कारण दोनों भाइयों को यह ट्रक दिखाई नहीं दिया। उसी समय एक ट्रक पिच्छे से भी आ रही थी जिसने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। और दोनों भाई खड़े ट्रक से जा टकराए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। .jpg)
मृतकों के परिवार को जैसे ही खबर मिली वे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल ले गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।