logo

पटना : 2 सगे भाइयों की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, सिर धड़ से किया अलग 

double_murder.jpg

पटना:

बिहार (Bihar) की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पटना (Patna) से सटे मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र में पुनपुन के रहने वाले 2 सगे भाइयों की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या जमीन विवाद में हुई है। वहीं हत्या के बाद दोनों भाइयों का शव बोरे में बांधकर भूसे में छिपा दिया गया।

आक्रोशित लोगों ने  NH-83 को जाम कर दिया। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस(Bihar Police) लोगों को लगातार समझा रही है और मामले की जांच में जुटी है।

हाथ और पैर को टुकड़े टुकड़े किया
मृतक दोनों भाई पुनपुन थाना क्षेत्र के मंदारपुर गांव के रहने वाले थे। मृतकों के नाम उमेन्द्र कुमार (32 वर्ष) और जलेन्द्र कुमार (28 वर्ष) है। दोनों सोमवार सुबह ही अपने घर से डुमरी गांव के लिए निकले थे। दोपहर में पुलिस ने दोनों के शव को डुमरी गांव निवासी पिंटू सिंह के घर से बरामद किया है। दोनों को बड़े ही बेरहमी से मारा गया था। दोनों के सिर धड़ से अलग थे। हाथ और पैर के भी टुकड़े टुकड़े किए गए। फिर दोनों शव बोरे में बांधकर भूसे में छिपा दिया। ताकि मौका मिलते ही उसे ठिकाने लगा दिया जाए।

गांव में स्थिति तनावपूर्ण
शव बरामद होने के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पिंटू सिंह के घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन में भी आग लगा दिया है। और एनएच 83 को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुनपुन पुलिस पहुंच मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल गांव में स्थितित तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है।