द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। घटना जिले के सकरा धाना क्षेत्र के बाजिद सकरा गांव की बताई जा रही है। जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। उसके बाद ट्रैक्टर में अचानक आग भड़क गई और ट्रैक्टर में सवार दोनों युवक जिंदा जल गए। 
मृतकों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दोनवा पंचायत के भठंडी गांव निवासी 18 वर्षीय रोहित कुमार और 16 वर्षीय राहुल कुमार कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवकों को भागने का मौका नहीं मिला। जिससे बुरी तरह झुलसकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। .jpg)
घटना की सुचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची सकरा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है।