logo

उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता की बेटी बनी बिहार में शिक्षक, अब यू चढ़ रहा है सियासी पारा!

bihar2.jpg

पटना 

बिहार में हाल में बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा हुई। इसमें डेमोसाइल की शर्त को हटा दिया गया था। नतीजे में कई अन्य राज्यों के अभ्यर्थि भी बिहार में शिक्षक बने हैं। इसी में से एक शिखा सिंह भी हैं। शिखा उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह की बेटी है। इस पर सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। उप्र दे भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह ने अपनी छोटी बेटी की सफलता की खुशी ट्वीटर पर पोस्ट की। इस पोस्ट को राजद ने रिट्विट किया है। राजद की ओर से कहा गया है कि यह बिहार में ही संभव है। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली समाजवादी और न्यायप्रिय सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है।

 

क्या लिखा राजद ने 

राजद की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया है कि ये सब नीतीश कुमार औऱ बिहर के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उच्च सोच व कृपा से हुआ है। राजद ने अपने पोस्ट में लिखा है, हे! यूपी बीजएपी के प्रवक्ता, आपकी बेटी का बिहार में निष्पक्ष चयन समतामूलक राजनीति व समावेशी विकास की पर्याय न्यायप्रिय समाजवादी सरकार के रहनुमा नीतीश कुमार एवं नौकरी-रोजगार के मुद्दे को राष्ट्रीय विमर्श बनाने वाले लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सोच से व कृपा से हुआ है। वहीं भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है, जगत जननी भगवती मां देवी की कृपा से मेरी छोटी बेटी शिखा सिंह चयन बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा विद्यालय अध्यापक के पद पर हुआ है। देवी स्वरूपा को शत शत नमन। ऐसा भी नहीं है कि एसएन सिंह के पोस्ट पर सिर्फ राजद ने ही रिएक्ट किया है।

दूसरे लोगों ने भी रिट्वीट किया है

भापपा प्रवक्ता के पोस्ट को रिट्विट करते हुए प्रियांशु कुशवाहा लिखते हैं, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता महोदय की बिटिया अब बिहार में अध्यापक बन गयी है। भगवान का आशीर्वाद तो हमेशा रहता है लेकिन इसके लिए साफ नीयत वाली सरकार का होना भी जरूरी है। माता रानी की कृपा होती तो योगी जी भी नौकरी दे सकते थे। लेकिन नौकरी दी किसने। तेजस्वी और नीतीश ने। जय हो महागठबंधन सरकार की। हंसराज मीणा ने अपने ट्वीट में भाजपा को घेरते हुए लिखा है, ये भाजपा प्रवक्ता हैं। इनकी बेटी को बिहार सरकार में नौकरी लगी। ये लोग टीवी पर बोलते हैं कि यूपी में योगी जी काफी रोजगार दिया है। ये सही होता तो क्या आपकी बेटी को नौकरी के लिए बिहार जाना पड़ता। बहरहाल, शिखा सिंह की नौकरी के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार अभी थमा नहीं है। ये दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।