logo

शर्मनाक : हाथ–पैर बांधकर 60 साल की महिला से रेप किया, चिल्लाई तो जीभ काटने की कोशिश की

WOMEN1.jpg

पटनाः
बिहार के शिवहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक बुजुर्ग महिला के साथ बेहद ही बेरहमी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पहले तो 60 साल की महिला का हाथ-पैर बांधकर रेप किया गया और जब वह खुद को बचाने के लिए शोर मचाने लगी तो दरिंदे ने महिला की जीभ काटने की भी कोशिश की। महिला के शरीर पर कई जगह दांत से काटे गये हैं। फिलहाल गंभीर हालत में पीड़िता का इलाज जारी है।


आरोपी गांव से फरार 
मामला शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र का है। महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिजन ने उसे मुजफ्फरपुर SKMCH (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में भर्ती कराया है। महिला के पति ने SKMCH ओपी पुलिस को बयान दर्ज कराया है। इसमें उसने एक अधेड़ भरत झा पर रेप का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही वह गांव से फरार है। फिलहाल महिला कुछ बोलने की हालत में नहीं है लेकिन इशारे से उसने अपने पति के बयान को सही बताया है उसके होश में आते ही पुलिस फिर से महिला का बयान दर्ज करेगी। 


19 जून की है घटना
पति ने बताया कि घटना 19 जून की है। उसकी पत्नी सुबह शौच के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी ने उसे पकड़ लिया और हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी अवस्था में गांव के ही एक बच्चे की नजर उस पर पड़ी। उसने महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी। महिला के पति ने बताया कि वह पंजाब में रहता है। पिछले कुछ दिनों से घर पर है। घर में पत्नी चार बेटे बहू और 8 पोते-पोतियां रहते हैं।