logo

BIHAR : लड़की की आबरू बचाने की कोशिश की तो दबंगों ने ईंट से कूच-कूचकर मार डाला

WhatsApp_Image_2022-06-08_at_5_01_49_AM.jpeg

सीवान:
बिहार में दबंग अब दिनदहाड़े अपनी मनमनी पर उतर आए है। मामला सीवान जिले का है। यहां कुछ बदमाश एक लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे थे। इस वारदात को होता देख एक युवक ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जिसका उस युवक को भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। दबंगों ने ईंट से कूच-कूचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को वहीं भट्‌ठे के पास फेंक कर भाग निकले। जिस ट्रैक्टर को वह युवक चलाता था उसी में उसकी लाश घर तक लाई गई।


कुछ लोग नशें की हालत में चीमनी पर आए थे

यह मामला सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव है। जहां करीब रात के 1 बजे दीपक कुमार चिमनी पर गया था। जहां उसने देखा कि कुछ लोग नशे की हालत में एक लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे थे। ऐसा होता देख दीपक उन्हें रोकने गया। हालांकि, इससे गुस्साये दबंगों ने  ईंट से कूच-कूचकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि दीपक कुमार शैलेश सिंह की चिमनी पर ट्रैक्टर चालक का काम करता था।

 
पीट-पीटकर दीपक की हत्या कर दी 
दीपक के चचेरे भाई राजकिशोर सिंह ने बताया कि शैलेंद्र सिंह की चिमनी पर तकरीबन आधा दर्जन की संख्या में कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर अपने साथ एक लड़की को लेकर पहुंचे थे। सभी लोगों ने चिमनी पर रह-रहे दीपक को वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन दीपक नहीं माना। उसने उन्हें रोकने की कोशिश की। जिससे बाद दबंगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। 


पुलिस मामले की जांच में लगी है
इस हादसे के पीछे चिमनी पर काम करने वाले कुछ मजदूरों की हाथ होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है।