logo

बिहार : बाप ने बेटी को ससुराल नहीं भेजा, तो दामाद साली को लेकर फरार हो गया

cuple9.jpg

छपरा, बिहारः
ससुराल वालों ने बेटी को विदा करने से मना किया तो दामाद साली को लेकर भाग गया। मामला बिहार के छपरा जिले का है। यहां जीजा के ससुराल वालों ने पत्नी(32) की विदाई नहीं की तो जीजा(35) अपनी साली(16) को लेकर भाग गया। इसके बाद ससुर ने दामाद के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवाया। 2 सप्ताह बाद अचानक साली महिला हेल्पलाइन पहुंची और परिवार वालों पर आरोप लगाया कि उसके पिता उसका बाल विवाह करवाना चाहते थे।


जीजा को नहीं फंसाया लड़की ने 
लड़की ने कहा कि मैं अपनी मर्जी से घर से गई थी। परिवार वाले मेरा बाल विवाह करवाने जा रहे थे। वहीं पिता ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद ही बेटी को लेकर भागा था। वो उसके ही साथ थी। मामला गड़खा प्रखंड के कदना गांव का है। महिला हेल्पलाइन ने लड़की के परिवार को बुलाया। जीजा को भी दबोचा। एसपी को सूचना देकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। महिला हेल्प लाइन में प्रबंधक मधुबाला और कानूनी सलाहकार राजीव कुमार सिंह ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए थाने को दोनों को सौंप दिया।


12 साल पहले शादी हुई थी 
बता दें कि 12 पहले कृष्णा राम की शादी सीकांति देवी के साथ हुई थी। जिससे उन्हें दो बेटी और 2 बेटे हैं। वो अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिसके बाद डेढ़ साल से सीकांति मायके में रह रही थी। इसके बाद वह अपने ससुराल वालों पर पत्नी के विदाई को लेकर लगातार दबाव बनाता था। 6 अप्रैल को वह अपनी साली को लेकर फरार हो गया था।