logo

BIHAR : बिहार में सियासी सुगबुगाहट तेज, क्या टूट जाएगा भाजपा और जदयू के बीच का रिश्ता! 

bihar_politics.jpg

पटना:
बिहार (Bihar) की सियासत में इन दिनों उठा-पटक का दौर जारी है। बिहार NDA में भाजपा और जदयू के बीच रिश्ते में खटपट का संकेत मिलते हैं विपक्षी पार्टियों में हलचल बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बिहार के मुख्यमंत्री को फोन किया है। बताया जा रहा है कि दोनों में काफी लंबी बात हुई है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि दोनों में किस मुद्दे पर बात हुई है।

नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की बात
कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी देने से इंकार कर दिया कि नीतीश कुमार ने सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की। यहां तक कि जब से आरसीपी सिंह ने इस्तीफा दिया है तब से विपक्षी दल एक्टिव हो गए हैं। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि आधिकारिक तौर पर स्वतंत्रता दिवस से संबंधित कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए पटना जा रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह राज्य में तेजी से बदलते हालात पर भी नजर आ रहे हैं। इससे विपक्षी पार्टियों के साथ जेडीयू के भविष्य में गठबंधन को लेकर अफवाहों को और हवा मिल रही है।

जेडीयू सांसद बोले राजनीति में कुछ भी संभव है
इसी बीच दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में झंझारपुर के जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि बिहार की राजनीति में कुछ भी संभव है। ये टर्निंग पॉइंट है। हम लोगों के पहुंचने से पहले ही वहां कुछ भी हो सकता है। माना जा रहा है कि एनडीए सरकार को लेकर नीतीश कुमार आज ही कुछ फैसला ले सकते हैं।

चिराग ने नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना
सियासी सुगबुगाहट के बीच लोजपा के सांसद चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। चिराग ने पटना में कहा कि मुख्यमंत्री जी हिम्मत है, तो अकेले चुनाव लड़ें, दहाई अंक भी नहीं मिल पायेगा। अगर विकास का नीतीश मॉडल सही है तो अकेले लड़ें। बिना गठबंधन के लड़ें। चिराग पासवान ने कहा कि आरसीपी जी खुद सक्षम हैं। वो बोलने लगेंगे तो मुख्यमंत्री को सोचना पड़ेगा।